लाइव यूथ Times @. Powered by Blogger.

Translate

My Blog List

वेबसाइट पर होगी सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी

Friday 13 July 2012

लखनऊ। रंगयात्रा की वेबसाइट पर तमाम सांस्कृतिक गतिविधयों के साथ ही साहित्य की ताजा जानकारियां उपलब्ध होंगी। संस्था ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट www.Rangyatra.org की शुरूआत राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह के जयशंकर प्रसाद सभागार में की।
वरिष्ठ रंगकर्मियों के साथ वेबसाइट का उद्घाटन करते हुए संस्था के महासचिव ज्ञानेश्वर मिश्र ज्ञानी ने कहा कि रंगयात्रा ने इस वेबसाइट को अपने काम के प्रमोशन तथा संस्कृति एवं साहित्य के उत्थान को ध्यान में रखकर किया है। इसमें वर्तमान समय में लगभग 10 आइकैन है। यह आइकैन होम, प्रोडक्शन, अबाउट एज, नाट्य समारोह, कैरियर, डोनेट, डायरेक्टरी, न्यूज एंड इवेन्ट्स, कॉन्टेक्ट आदि हैं। उन्होंने बताया कि होम में सभी आइकैन की जानकारी है। प्रोडक्शन में संस्था द्वारा पिछले वर्षो में की गई प्रस्तुतियों का विवरण है। इसके अन्तर्गत का सारांश, छायाचित्र प्रेस प्रतिक्रिया तथा प्रदर्शन का विवरण है। अबाउट्स में संस्था के उद्देश्य तथा संस्था की समस्त जानकारी है। नाट्य समारोह में संस्था के प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस 17 जनवरी से नाट्य समारोह के कार्यक्रमों का विवरण है। डोनेट में संस्था के आगामी वर्षो में कला संस्कृति एवं साहित्य से जुड़े जरूरत मन्दों की आíथक रूप से मदद किए जाने का विवरण है। न्यूज एवं इवेन्ट्स आइकैन में कला एवं संस्कृति से जुड़ी खबरों को दिया जायेगा। कान्टेक्ट में संस्था का विवरण होगा जिससे व्यक्ति संपर्क कर सकता है।

Media Dalal .com

About Me

My Photo
Live Youth Times
View my complete profile

khulasa.com